फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इरादतनगर में सांड़ की दशहत खत्म, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
सांड को काबू कर लेकर जाती रेस्क्यू टीम
विज्ञापन
इरादतनगर। ग्राम पंचायत इरादतनगर में कई दिनों से दहशत का कारण बने आक्रामक सांड़ को रविवार को वाइल्डलाइफ एसओएस की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। उसे गोशाला भिजवा दिया।
विज्ञापन

सांड़ राहगीरों पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ता था, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ था। ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी सैंया जय किशन दोहरे एवं पशु चिकित्सा अधिकारी सैंया डॉ. अंकित वर्मा ने 26 सितंबर को वाइल्डलाइफ एसओएस को पत्र भेजकर रेस्क्यू की मांग की थी। रविवार को डॉ. राहुल सिंह और डॉ. कुलदीप पवार की टीम ने पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से सांड़ को पकड़कर गोशाला भेज दिया। इस दाैरान अशोक त्यागी, सोनू सविता, अमित त्यागी, भोपाजी, भूरा गुर्जर, सोनू कुशवाह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें