फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने किशोर को पटक-पटक कर मार डाला, बचाने वालों को भी दौड़ाया

Wed, 09 Jan 2019 09:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हिंसक सांड़ के काबू में करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के बलदेव क्षेत्र में खेत की रखवाली को गए 15 वर्षीय किशोर को सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला। हिंसक हुए सांड़ से किशोर को बचाने जो भी आया, सांड़ उसे मारने दौड़ता रहा। बाद में ग्रामीणों ने सांड़ को लाठी-डंडों से पीटकर किसी तरह स्कूल में बंद कर दिया। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर सांड़ को बेहोश किया गया। ग्रामीणों ने बेहोश सांड़ को गाड़ी में लादकर जंगल में छोड़ दिया।    
विज्ञापन


ग्राम पटलौनी निवासी 15 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू पुत्र चंद्रपाल बुधवार सुबह 8 बजे खेत में फसलों की रखवाली को गया था। खेत में एक सांड़ घुसने पर दीपक उसे भगाने लगा तभी सांड़ ने दीपक पर हमला कर दिया और उसे गिरा-गिरा कर जमीन पर पटकने लगा। यह देख आसपास काम कर रहे किसान दौड़ पड़े तो गुस्साए सांड़ ने उन ग्रामीणों को भी दौड़ा दिया। 

सांड़ के हमले से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारवाले आनन-फानन इलाज के लिए दीपक को आगरा ले गए। जहां में डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। परिवारवाले दीपक के शव को गांव ले आए। शव के गांव आते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किशोर की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

उधर, दीपक की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और लाठी डंडा लेकर निकल पड़े। ग्रामीणों ने हिंसक हुए लाठी-डंडों से पीटकर किसी तरह स्कूल में बंद कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक को बुलाया। पशु चिकित्सक ने हिंसक हुए सांड़ को ग्रामीणों के सहयोग से जैसे-तैसे बेहोश किया और गाड़ी में लादकर जंगल में छोड़ दिया। 

मृतक के पिता को आर्थिक मदद देने की मांग

सूचना पर बलदेव पुलिस व एसडीएम महावन उपमा पांडेय, सीओ महावन पीपी पीपी सिंह व भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर व आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एसडीएम से मृतक दीपक के गरीब पिता चंद्रपाल को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। 

सांड़ के हमले से वृद्ध घायल  

गांवों में खुले घूम रहे सांड़ को भगाने के दौरान मंगलवार शाम को पटलौनी निवासी 62 वर्षीय वृद्ध भगवान सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया था। सांड़ के हमले से भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। भगवान सिंह का गांव में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें