फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत' बनकर घूम रहे आवारा पशु, अब फिरोजाबाद में सांड़ ने ली किसान की जान

Thu, 10 Jan 2019 06:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आवारा पशु 'मौत' बनकर घूम रहे हैं। ये पशु फसलें तो बर्बाद कर ही रहे हैं, किसानों की जान पर भी भारी पड़ रहे है। मथुरा के बाद अब फिरोजाबाद में सांड़ के हमले में किसान की मौत हो गई। किसान खेत पर रखवाली कर रहा था। 

विज्ञापन


घटना फरिहा क गांव कौरारी सरहद की है। किसान रवींद्रपाल सिंह (54) बुधवार शाम फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। परिजनों का कहना है कि रात को आवारा पुश खेत में घुस आए। किसान ने भगाने का प्रयास किया तो इनमें एक सांड़ ने हमला कर दिया। 

हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो रात में ही खेतों की ओर पहुंच गए। रवींद्रपाल सिंह को सरकारी ट्रामा सेंटर में लाए। डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किसान की मौत से परिवार में कोहराम

सूचना पर एसओ फरिहा विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक किसान रवींद्रपाल सिंह के दो बेटे एवं दो बेटियां हैं। इनमें एक बेटा और बेटी की शादी हो चुकी हैं। 

ग्रामीण कमलेश कुमार फौजी ने कहा कि पशुओं ने फसलों को पूरी तरह से बर्बाद करके रख दिया है। किसान खेतों पर रात्रि गुजारने को मजबूर है। प्रशासन को आवारा जानवरों की रोकथाम के लिए इंतजाम करना चाहिए।

बता दें कि मथुरा में भी बुधवार को 15 साल के किशोर को सांड़ ने पटक पटकर मार डाला। हिंसक हुए सांड़ ने बचाए गए ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया। किसी तरह पर उस सांड़ पर काबू पाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें