बरहन , आंवलखेडा में आपस में भिडे सांड
बरहन/बाह। आंवलखेड़ा में पुलिस चौकी के सामने मंगलवार को दो सांड़ भिड़ गए। सांड़ों के लड़ने से सड़क पर जाम लग गया। मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पत्थर फेंककर सांड़ों को भगाने की कोशिश की, लेकिन सांड़ अलग नहीं हुए। बाद में कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से भी सांड़़ों को अलग करने का प्रयास किया। करीब आधे घंंटे बाद लड़ते हुए सड़क से हटकर खेतों की ओर चले गए। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं, बाह में भी पेट्रोलपंप के पास शाम को सड़क किनारे पर दो सांड़ भिड़ गए। एक दूसरे पर हमलावर हुए सांड़ लड़ते हुए कभी सड़क तक आए, कभी मैरिजहोम के गेट तक पहुंच गए। इससे लोग सहम उठे। एक दुकानदार ने भिड़ते सांड़ों को भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन सांड़ हटे नहीं। करीब 20 मिनट बाद लोग किसी तरह सांड़ों को भगा सके। लोगों ने बताया कि आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बाह कस्बे में छुट्टा मवेशी आए दिन हादसे का कारण बनते रहते हैं। भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि छुटटा मवेशी सड़क पर हादसे का और खेतों में फसलों के नुकसान का कारण बन रहे हैं। छुटटा मवेशी को पकड़ कर गोशाला भेजे जाने की बीडीओ से कई बार मांग की है।
बरहन , आंवलखेडा में आपस में भिडे सांड