फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खतरा बन गया था काला सांड, 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया

Fri, 14 Oct 2022 03:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सांड ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। सांड की दहशत की वजह से लोग खेतों पर भी अकेले काम करने के लिए नहीं जा पा रहे थे। 
विज्ञापन
पकड़ा गया सांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के भिलावटी सहित आसपास के क्षेत्रों में काले सांड की दहशत इस कदर थी, कि लोग घरों से नहीं निकल पा रहे थे। इस सांड ने कई लोगों को जख्मी कर दिया था, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पशु चिकित्साधिकारी की टीम ने आज इस सांड के पकड़ा। सांड के पकड़ना बेहत कठिन रहा। उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद काबू में किया गया था।

कइयों को किया जख्मी 

राष्ट्रीय लोकदल किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया करीब 15 दिन से अचानक हिंसक हुए काले सांड से गांव भिलावटी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। सांड ने विकलांग, बच्चे, महिला, बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था। जान लेने पर उतारू काले सांड ने दर्जनों लोगों को जख्मी कर दिया था। सांड के द्वारा कई गंभीर रूप से जख्मी लोग अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। 

अकेले घर से नहीं निकल रहे थे लोग

सांड की दहशत इस कदर थी कि खेतों पर काम करने के लिए जाने वाले युवा भी टोलियां बनाकर पहुंच रहे थे। इसकी शिकायत के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों की मदद से पशु चिकित्साधिकारी पनवारी डॉक्टर अंशुल अग्रवाल सहित 4 सदस्यीय टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विकास खण्ड अछनेरा के गांव भिलावटी से इस सांड को पकड़ा। बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर ट्रैक्टर ट्रॉली से सांड को बाईंपुर नंदी शाला पहुंचा दिया गया।

ये भी पढ़ें-  Taj Mahal: ताज के 500 मीटर दायरे पर बोले पर्यटन मंत्री- हम व्यापारियों के साथ, निकालेंगे बीच का रास्ता

 

इनकी मदद से पकड़ा गया सांड

सांड को पकड़वाने में रामवीर सारस्वत, अन्नू पहलवान, राजा धनगर, गोकुल जाट, भोला पंडित, रामजी पंडित, अर्जुन बघेल, गजेन्द्र, लाल सिंह, विकास सारस्वत, विश्वजीत चौधरी, भीम सिंह आदि ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें