फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: ड्यूटी कर रहे सिपाही पर सांड़ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर

Sun, 10 Apr 2022 10:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में छुट्टा गोवंश लोगों के लिए खतरे का सबब बन रहे हैं। शनिवार रात को सांड़ ने एक सिपाही कर हमला कर दिया। जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
सड़क पर घूमता गोवंश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण में तैनात सिपाही जितेंद्र यादव शनिवार रात को सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन सिपाही को निजी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। जहां सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन

 
शनिवार रात तकरीबन 11 बजे शहर में मां दुर्गा की शोभायात्रा निकल रहा थी। सिपाही जितेंद्र यादव समेत दक्षिण थाने का फोर्स जुलूस के साथ चल रहा था। इस बीच पीछे से आए सांड़ ने सिपाही जितेंद्र यादव पर हमला कर सड़क पर पटक दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। 

गंभीर रूप से घायल हुआ सिपाही

सांड़ के हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। इंस्पेक्टर दक्षिण रामेंद्र कुमार और फोर्स घायल जितेंद्र को निजी ट्रॉमा सेंटर ले गए। सूचना पर एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्रा और सीओ सिटी हरिमोहन सिंह फोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए। 

थाना दक्षिण के इंस्पेक्टर ने घायल सिपाही को आगरा के निजी अस्पताल के लिए रेफर कराए जाने की जानकारी दी है। मूलरूप से फर्रुखाबाद के मुहम्मदबाद निवासी जितेंद्र 2018 बैच के सिपाही हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें