फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड का हमला: हवा में उछाला...फिर सीने में घुसा दिए सींग, चार घंटे तक चला ऑपरेशन; तब बची जान

Fri, 08 Aug 2025 08:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ऐसी मरीज आया, जिसे सांड ने अधमरा कर दिया। यहां के चिकित्सकों ने चार घंटे की सर्जरी के बाद उसकी जान बचाई। 
विज्ञापन
एसएन में हुई सर्जरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा निवासी 33 साल के सतेंद्र के सीने में सांड ने सींग घुसा दिया। इससे अंदरूनी अंग क्षतिग्रस्त हो गए, आंत भी बाहर आ गई। गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी आए। यहां चार घंटे की जटिल सर्जरी कर जान बचाई। 10 दिन भर्ती रहने के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

कार्डियोथोरेसिक वेस्कुलर सर्जन डाॅ. सुशील सिंघल ने बताया कि सांड ने पसलियों के पास सींग घुसा दिया। इससे पेट और छाती के बीच की झिल्ली में 25 सेमी छेद हो गया था। इससे एक फेफड़े ने कार्य करना बंद कर दिया था। आंत भी बाहर आ गई थी। निजी अस्पताल में दिखाने पर तत्काल इमरजेंसी रैफर कर दिया। यहां छाती खोलकर क्षतिग्रस्त अंगों की सर्जरी कर अंदर किया गया।

 
विज्ञापन

चार घंटे ऑपरेशन चला और आईसीयू में भर्ती किया। फॉलोअप के बाद मरीज की हालत पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बनने से अतिगंभीर मामलों की भी सर्जरी हो रही है। 6 लाख रुपये से अधिक का खर्च आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें