अनूप की मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : Agra Dehat
पिनाहट (आगरा)। अरनोटा गांव के प्रधान चंपाराम के बेटे अनूप (21) की बृहस्पतिवार की रात 12 बजे हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक सांड़ से टकरा गई थी। इसके बाद सांड़ का सींग उसके पेट से आरपार हो गया। सांड़ आगे की तरफ बढ़ा तो अनूप उसके साथ घिसटता चला गया। इस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई।
अनूप लडुआपुरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर था। वह बृहस्पतिवार रात को पेट्रोल पंप पर जाने के लिए घर से निकला था। लडुआपुरा में सड़क पार करते समय इसकी बाइक सांड़ से टकरा गई। सांड़ वहां से गुजर रहा था। सांड़ का सींग सीधे उसके पेट में घुसकर आरपार हो गया। आसपास के लोग आए तो सांड़ वहां से चला गया। अनूप के शव को घर ले जाया गया। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चंपाराम ने बताया कि बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
अनूप का फाइल फोटो।- फोटो : Agra Dehat