फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदार की मौत के बाद 22 करोड़ से बनी सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग पर लगा ताला

Thu, 24 Aug 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग की मेटरनिटी विंग की नवनिर्मित बिल्डिंग पर ताला लगा दिया गया है। बुधवार को रात में यहां पत्‍थर गिरने से तीमारदार की मौत हो गई थी। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद काफी हंगामा हुआ। ऐसे में गुरुवार को इस नवनिर्मित बिल्डिंग पर ताला लगा दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार रात करीब दस बजे इस बिल्डिंग की चौथी मंजिल में दो बड़े पत्थर ( टाईल्स) गिर पड़े। इनमें से एक प्रदीप उर्फ पप्पू ( 40) नाम के तीमारदार के सिर गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा पत्थर तीमारदार शकुंतला देवी ( 55) के पैर पर गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे केबाद हड़कंप मच गया। पप्पू के परिवारीजनों एवं अन्य लोगों ने कार्रवाई की मांग लेकर हंगामा कर दिया। इस मामले में थाना एमएम गेट में तहरीर दी गई है ।

पप्पू आगरा में मलपुरा के गांव बसुआ का रहने वाला था। वह अपने मित्र शेर खां के बाल रोग विभाग में भर्ती बीमार बच्चे को देखने के लिए आया था। शकुंतला फिरोजाबाद के एका के राजगढ़ की रहने वाली हैं। वह अपनी पांच दिन की पोती बेबी के साथ आई थी। बेबी को बुखार है। उसकी हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


डाक्टर भर्ती नहीं कर रहे थे। बेबी के माता-पिता उसे लेकर इधर उधर दौड़ रहे थे। थक हारकर शकुंतला नई बि‌ल्डिंग के पीछे की तरफ फुटपाथ पर बैठ गई। उधर पप्पू को बाल रोग विभाग में बदबू आ रही थी। यहां गंदगी बहुत है। वह भी इसी फुटपाथ पर बैठ गया।

मौके पर ही मौत

एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
रात के दस बजे थे। तभी अचानक दो बड़े पत्थर गिरे। एक पप्पू के सिर पर और दूसरा शकुंतला के पैर पर। पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। उधर शकुंतला को लेकर उसके परिवारीजन इमरजेंसी गए। यहां उनका उपचार चल रहा है। काफी चोट बताई गई है। खून भी काफी बह गया है। इसके चलते हालत गंभीर है। उधर हादसे का पता चलने पर पप्पू के परिवारीजन और गांव के लोग भी आ गए।

22 करोड़ से हुआ निर्माण

एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की नई बिल्डिंग के गेट पर ताला लगाने के साथ यहां पत्थर गिरने वाली जगह बैरिकेडिंग की गई है। खतरे का निशान भी प्रदर्शित किया गया है। बता दें कि इस बिल्डिंग का निर्माण 22.32 करोड़ की लागत से हुआ है।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

हादसे का पता चलने पर सपा के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इन्होंने कार्रवाई की मांग की। देर रात थाना एमएम गेट में जल निगम और एसएन प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दे दी गई। जल निगम ने यह बिल्डिंग बनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें