फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वानुमान : 12 मई को बूंदाबांदी दिलाएगी गर्मी से राहत

Thu, 09 May 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र ने मौसम के पूर्वानुमान में 12 मई को बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इससे गर्मी से तो राहत मिल जाएगी, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। पूर्वानुमान जारी होने के बाद किसान जल्द से जल्द गेहूं की मड़ाई कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी दोपहर में घर से बाहर निकलने को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है। जल्द ही गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान में 12 मई को बूंदाबांदी की आशंका जताई गई है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवाएं भी चलती रहीं।
लोगों को उम्मीद है कि तापमान में गिरावट आने से उन्हें राहत मिलेगी। किसानों को गेहूं की चिंता सता रही है। हवा से जहां कटी पड़ी फसल उड़ने का खतरा है तो वहीं बूंदाबांदी के बाद मड़ाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को 38 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
मौसम की राहत का असर धीरे-धीरे नजर आने लगा है। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा। दिन में अधिकतम तापमान जहां 38 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। बुधवार की रात को ठंडी हवाएं चलने से ये राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें