फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: बिल्डर राजीव गुप्ता हत्याकांड के गवाह की पिटाई, आरोपी भेजा गया जेल

Sun, 06 Nov 2022 10:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के बोदला स्थित टीआरएस मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में साझीदार अशोक तोमर और उनका बेटा सोनू तोमर जेल में है। अब आरोप लगाया गया है कि आरोपी अशोक के भाई सुनील ने बिल्डर के चौकीदार को धमकाया है
 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बिल्डर हत्याकांड के गवाह को धमकाने और थप्पड़ मारने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार किया। रविवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा गया। यह हत्यारोपी का भाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वह गवाह को गवाही नहीं देने के लिए धमका रहा था।

विज्ञापन


बोदला स्थित टीआरएस मॉल में 14 जुलाई को बिल्डर राजीव गुप्ता की गोली मारकर हत्या हुई थी। मामले में मृतक के भाई शरद गुप्ता ने साझीदार अशोक तोमर और उनके बेटे सोनू तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दोनों जेल में हैं। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि चार नवंबर को हत्यारोपी अशोक तोमर के भाई सुनील तोमर ने मॉल के चौकीदार अशोक कुशवाहा को धमकाया था। उसे गवाही देने से रोका और थप्पड़ भी मारे थे। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। 
इस मामले में मृतक राजीव गुप्ता के बेटे ऋषभ ने मुकदमा दर्ज कराया। मारपीट, जान से मारने की धमकी और गवाही से रोकने की धारा 195 ए लगी। शनिवार रात को आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं। सुनील ने पूर्व में भी पीड़ित परिवार को हॉस्पिटल में जाकर धमकाया था। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ जगदीशपुरा में तीन, सिकंदरा में दो और मलपुरा में एक मुकदमा है। 

परिवार ने की सुरक्षा की मांग

मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि पूर्व में भी आरोपी पक्ष धमका चुका है। अब गवाह को धमका रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें