फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: बिल्डर राजीव गुप्ता हत्याकांड के गवाह की पिटाई, गवाही नहीं देने के लिए धमकाया, मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि केस में अशोक के खिलाफ हत्या में चार्जशीट लगाई जा चुकी है। सोनू को लेकर विवेचना प्रचलित है। दोनों जेल में हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बोदला स्थित टीआरएस मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में साझीदार अशोक तोमर और उनका बेटा सोनू तोमर जेल में है। अब आरोप लगाया गया है कि आरोपी अशोक के भाई सुनील ने बिल्डर के चौकीदार को धमकाया है। वह घटना का गवाह है। उसकी पिटाई भी की। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

14 जुलाई को हुई थी हत्या

बोदला स्थित टीआरएस मॉल में 14 जुलाई को बिल्डर राजीव गुप्ता की गोली मारकर हत्या हुई थी। मामले में मृतक के भाई शरद गुप्ता ने साझीदार अशोक तोमर और उनके बेटे सोनू तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अशोक पर हत्या का आरोप लगाया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। आरोपी से लाइसेंसी शस्त्र भी बरामद किया। बाद में एक और मामला अशोक के बेटे के खिलाफ धमकी देने के मामले में दर्ज हुआ।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

शरद गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके मॉल में अशोक कुशवाहा चौकीदार हैं। वह हत्याकांड में गवाह भी हैं। शुक्रवार रात 10:35 बजे मॉल पर अशोक तोमर का भाई सुनील तोमर पहुंचा। आरोप है कि उसने चौकीदार को बुलाकर धमकाया। विरोध पर थप्पड़ भी मारने लगा। रात 11:20 बजे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। मॉल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आरोपी कैद हो गया। यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।

मुकदमा हुआ दर्ज 

थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि केस में अशोक के खिलाफ हत्या में चार्जशीट लगाई जा चुकी है। सोनू को लेकर विवेचना प्रचलित है। दोनों जेल में हैं। मृतक राजीव के बेटे ऋषभ ने आरोप लगाया है कि आरोपी बिल्डर के भाई सुनील ने उनके चौकीदार को गवाही नहीं देने के लिए धमकाया। मारपीट की। मुकदमा दर्ज कर चौकीदार का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ हॉस्पिटल में वादी पक्ष को धमकाने का भी मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें