फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पलटी पिकअप मैक्स, घायल चालक
फतेहाबाद। भैंस लदा मैक्स वाहन सोमवार देर रात अनियंत्रित होकर रेलवे लाइन के किनारे खाई में पलट गया। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए। वाहन में लदी भैंसों को भी कोई चोट नहीं आई।
हादसा सोमवार रात करीब 12:30 हुआ। सुदामा पुत्र नवाब सिंह निवासी नागर, थाना निबोहरा, राजस्थान के सैंपऊ से भैंस खरीदकर मैक्स वाहन से गांव लौट रहे थे। फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर रेलवे लाइन के किनारे अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। वाहन में चालक के साथ सतीश भी मौजूद था।हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे चालक और सतीश को बाहर निकाला। इसके बाद वाहन में लदी भैंसों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।