फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज पेश होगा बजट, पर्यटन से खेती तक सौगात का इंतजार

विज्ञापन
यूपी का बजट 
विज्ञापन
आगरा। प्रदेश सरकार का बजट आज पेश होना है। शहर में छत्रपति शिवाजी स्मारक, बैराज, यमुना पर पुल, स्पोर्ट्स कॉलेज समेत योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। बीते साल के बजट में आगरा मेट्रो और बटेश्वर धाम के कायाकल्प के लिए मिली संजीवनी के बाद इस बार शहरवासियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। आलू बेल्ट के लिए खाद्य प्रसंस्करण इकाई, मेट्रो, नगला पैमा में बैराज के साथ फुटवियर उद्योग और ओडीओपी की योजनाओं के लिए सरकार से खजाना खोलने की मांग कर रहे लोगों को अपनी मुराद पूरी होने का इंतजार है।
विज्ञापन


- मंदिरों को संवारने के लिए मिलेगा बजट

पिछले साल बटेश्वर धाम के लिए 118 करोड़ रुपए से अधिक का बजट जारी किया था। इस बार कैलाश मंदिर, बल्केश्वर और मनकामेश्वर मंदिर कॉरिडोर के लिए विशेष फंड की मांग है। व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के जरिए पर्यटकों को रोका जा सकता है। यहां भी पार्किंग और हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाए।

छत्रपति शिवाजी स्मारक और म्यूजियम के लिए उम्मीद
कोठी मीना बाजार मैदान पर छत्रपति शिवाजी के स्मारक और फतेहाबाद रोड पर म्यूजियम के लिए बजट जारी करने की मांग की गई है। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि दोनों ही शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक होंगे। सरकार इन्हें बजट जारी कर तत्काल काम शुरू कराए।
विज्ञापन


आलू की खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने की मांग

किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा कि आगरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक जिला है। पिछले बजट में कृषि के लिए प्रदेश स्तर पर 11% राशि आवंटित की गई थी। यहां खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जाए, जिससे किसानों की आय बढ़ सके। खंदौली के किसान रामवीर ने सब्सिडी के साथ कोल्ड स्टोरेज पॉलिसी की मांग की।

स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम मांगा
जिला ओलंपिक संघ की ओर से राहुल पालीवाल ने स्पोर्ट्स कॉलेज और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग प्रदेश सरकार से की है। ग्रेटर आगरा, आगरा अर्बन सेंटर और इनर रिंग रोड की ओर जमीन तय कर स्टेडियम के लिए बजट जारी किया जाए, जिससे खेल प्रतिभाएं प्रोत्साहित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें