फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2019: मथुरा के ढाई लाख किसानों को हर साल मिलेंगे 6000 रुपये

Fri, 01 Feb 2019 05:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
बजट पर चर्चा करते मथुरा के किसान
विज्ञापन
मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में छोटे किसानों को बड़ी राहत दी है। सभी लघु और सीमांत किसानों को 500 रुपये महीना दिया जाएगा। मथुरा जिले में इसके दायरे में आने वाले किसानों की संख्या ढाई लाख है। बजट में हुई इस घोषणा से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। 
विज्ञापन

       
बजट में सभी लघु एवं सीमांत किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष सम्मान निधि के नाम से दिया जाएगा। इससे छोटे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। मथुरा जिले में भी लघु और सीमांत किसानों की संख्या करीब ढाई लाख है। 

यह सभी वो किसान हैं जिनके पास एक से दो हेक्टेयर या उससे भी कम भूमि है। इन किसानों को अपनी जीविका चलाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है। तमाम कोशिशों के बाद लागत भी नहीं निकल पाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव छिनपारई में गजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, केशव सिंह, रविंद्र सिंह और राजू चौधरी ने बताया कि इससे किसानों को लाभ होगा। किसानों ने बजट को लाभकारी बताया है पर साथ ही यह भी कहा है कि जब तक खेती को सस्ता नहीं किया जाएगा लाभ नहीं होगा। 

किसानों ने कहा कि किसानों से जो गेहूं, धान और आलू की खरीद की जाती है, उसका रेट सरकार इस तरह से तय करे, जिससे किसानों को फायदा हो सके। अभी तक तो लागत भी नहीं निकल पाती है।   
    
जिले में कृषि योग्य भूमि-  3 लाख 22 हजार हेक्टेयर        
जिले में किसानों की संख्या- 3 लाख       
सीमांत किसान यानी 2 हेक्टेयर या दो हेक्टेयर से कम भूमि वालों की संख्या- ढाई लाख 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें