बुद्ध पूर्णिमा पर शनिवार को कासगंज के सोरों में गंगा घाटों पर पावन स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा और हरिपदी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद जरूरतमंदों को दान कर पुण्यलाभ कमाया।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने और गरीबों को दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। इसी श्रद्धा के साथ हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए सोरों पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए।
शनिवार को बैसाख पूर्णिमा के साथ ही बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। ज्योतिष के अनुसार इस साल बुद्ध पूर्णिमा और भी मंगलकारी है, क्योंकि बुद्ध पूर्णिमा पर 502 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। इस अवसर पर ब्रज में जगह जगह कार्यक्रमों को आयोजन किया गया।