फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा संगठन में बदलाव, 10 को एलान

Fri, 08 Jul 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य और आरके चौधरी के पार्टी छोड़ने के बाद पार्टी संगठन में बदलाव किया गया है। गुरुवार को लखनऊ में बसपा अध्यक्ष मायावती ने सभी जोन कोऑर्डिनेटरों और जिलाध्यक्षों की बैठक की, जिसके बाद कई जोन कोऑर्डिनेटरों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया तो कईयों के पर कतरे गए हैं। आगरा में भी कई फेरबदल हुए हैं तो जोन कोऑर्डिनेटरों के बीच कई बदलाव हुए हैं। इन सबका एलान 10 तारीख को किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य और आरके चौधरी द्वारा दिए गए जोर के झटके के बाद बसपा अपने संगठन को दुरुस्त करने में जुट गई है। लखनऊ में पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने जोनल कोऑर्डिनेटरों की बैठक में संगठन के कामों में लापरवाही के लिए कईयों को फटकारा तो कईयों को अल्टीमेटम दिया। सूत्रों के मुताबिक आगरा-अलीगढ़ मंडल को अब अलग-अलग कर दिया गया है। जोन कोऑर्डिनेटर अब आगरा और अलीगढ़ के अलग होंगे। एक जोन कोऑर्डिनेटर से दायित्व ले लिया गया है तो एक मंडल कोऑर्डिनेटर को जोन कोऑर्डिनेटर के पद पर प्रमोशन दिया गया है। बसपा के राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को आगरा, कानपुर और लखनऊ जोन की जिम्मेदारी देकर उनका कद बढ़ा दिया गया है तो वहीं आगरा के स्थानीय नेताओं के कद को कम किया गया है। जोन कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने फोन पर लखनऊ से बताया कि बैठक में कई फैसले लिए गए हैं, जिन्हें पार्टी अध्यक्षा से अनुमति लेने के बाद 10 तारीख को बताया जाएगा। 


बसपा पदाधिकारी पार्टी छोड़ आरपीआई में शामिल
आगरा। बसपा छोड़कर जाने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को बसपा के फतेहपुर सीकरी विधानसभा सचिव धर्म सिंह कर्दम के साथ दर्जनों बसपाईयों ने रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया का दामन थाम लिया। सीकरी के सचिव रहे धर्म सिंह ने कहा कि बसपा में निजी हित साधने का काम हो रहा है। डा. अंबेडकर के मिशन की जगह नेता अपने स्वार्थ पूरे करने में लगे हैं। आरपीआई के प्रांतीय सचिव दीपक राही के नेतृत्व में बसपा से आए पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण कर ली। नवल सिंह, गंगाराम, धर्मेंद्र, उमाशंकर आजाद, प्रेम सिंह, हुब्ब लाल प्रधान, भीकम सिंह, राम सिंह, कमल सिंह समेत पांच दर्जन बसपा कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आरपीआई में शामिल हुए। इस दौरान अशोक सिंह, मलिखान सिंह, करुणा गौतम, संजय कुमार मौजूद रहे। बता दें कि अमर उजाला ने महाराष्ट्र से मंत्री बनाए गए रामदास अठावले की आगरा के कार्यकर्ताओं से नजदीकी बताते हुए पार्टी छोड़ने की जानकारी पहले ही दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें