फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP को झटका: मथुरा में मतदान से दो दिन पहले इस नेता ने दिया इस्तीफा, ब्राह्मण समाज का अपमान करने का आरोप लगाया

Tue, 23 Apr 2024 06:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों से संभ्रांत नागरिकों व विशेष कर ब्राह्मण समाज के जिम्मेदार लोगों द्वारा कहा जा रहा था कि बसपा ने ब्राह्मण को टिकट देने के बाद वापस छीन लिया। यह समाज का अपमान है।
विज्ञापन
कमलकांत उपमन्यु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बहुजन समाज पार्टी को मतदान से पहले झटका लगा है। सुरेश सिंह से पूर्व घोषित किए प्रत्याशी पंडित कमलकांत उपमन्यु ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी टिकट कटने से ब्राह्मण समाज में नाराजगी थी। समाज के आदेश पर उन्होंने यह फैसला लिया है। कहा, किसी अन्य दल में जाने पर अभी विचार नहीं किया है।

विज्ञापन

कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों से संभ्रांत नागरिकों व विशेष कर ब्राह्मण समाज के जिम्मेदार लोगों द्वारा कहा जा रहा था कि बसपा ने ब्राह्मण को टिकट देने के बाद वापस छीन लिया। यह समाज का अपमान है। समाज के आदेश व सम्मान के लिए उन्होंने इस्तीफे का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा ने जो प्रत्याशी उनके स्थान पर घोषित किया। उन्होंने कभी संपर्क नहीं किया। 
विज्ञापन

चुनाव में कोई सहभागिता नहीं मांगी। इसलिए बसपा की सक्रिय राजनीति में रहने का अब कोई औचित्य नहीं है। 1999 में बसपा के संस्थापक अध्यक्ष कांशीराम एवं मायावती ने मथुरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था। उस समय त्रिकोणीय चुनाव में कुछ हजार वोटों से हार हुई थी। ठीक 25 साल बाद मायावती ने बुलाकर पुनः मात्र संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था। कुछ लोगों को यह बात अखरने लगी। इसलिए टिकट कटवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें