फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता रामवीर उपाध्याय बोले, भाजपा प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद जरूर दें, सभी रह गए हैरान

Mon, 01 Apr 2019 02:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बसपा नेता रामवीर उपाध्याय
विज्ञापन
बसपा नेता रामवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल होंगे या फिर बसपा में रहेंगे इन चर्चाओं का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। रामवीर उपाध्याय ने अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील की तो सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन


हालांकि पूर्व मंत्री ने अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया है वे भाजपा में शामिल होंगे। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को बसपा छोड़कर पत्नी सीमा उपाध्याय सहित भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

अलीगढ़ में रामलीला मैदान में परशुराम सेवा संस्थान के 18वें होली मिलन समारोह एवं प्रांतीय विप्र सम्मेलन में पहुंचे रामवीर उपाध्याय ने जनता से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सतीश गौतम को जिताने की अपील की।
विज्ञापन

'अपना आशीर्वाद देना, सहयोग देना'

अपने संबोधन में मंच की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये मीनाक्षी मेरे छोटे भाई (सतीश गौतम) की पत्नी हैं। अपना आशीर्वाद देना, सहयोग देना। अब उसकी (सतीश गौतम) प्रतिष्ठा आपके हाथ में है। इस प्रतिष्ठा को गिरने मत देना, ये मेरी अपील है।

वहीं हाथरस में शुरू हुई रामवीर उपाध्याय और मुकुल उपाध्याय के बीच की तल्खी अलीगढ़ के मंच पर कुछ कम होती दिखी। ब्राह्मण सम्मेलन में रामवीर और मुकुल दोनों एक साथ दिखे। 
विज्ञापन

रामवीर ने कहा, ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने गया

बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव का कहना है कि रामलीला मैदान में हुए ब्राह्मण सम्मेलन में रामवीर उपाध्याय ने क्या कहा है। इसकी वीडियो और अन्य क्लिपिंग देखी जाएगी। अगर कुछ भी गठबंधन प्रत्याशी के विरोध में हैं तो इसकी खबर सुप्रीमो मायावती को दी जाएगी। आगे की कार्रवाई उनके ही स्तर से होगी।

सादाबाद विधायक और पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि अलीगढ़ में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां मैंने समाज की एकजुटता की बात कही। कार्यक्रम में मैंने यह कहा कि समाज की प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में किसी तरह की कमी न आ जाए। मैंने वहां किसी का नाम नहीं लिया। समाज के सम्मान की बात मैं हमेशा उठाता हूं और उठाता रहूंगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें