फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बसपा ने चार प्रत्याशियों के बदलाव की अटकलों को किया खारिज, सेक्टर प्रभारी बोले- ऐसा कुछ नहीं है

Tue, 18 Jan 2022 02:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा जिले की चार विधानसभा सीटों पर बसपा प्रत्याशियों के बदलाव की अटकलों को सेक्टर प्रभारी ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ से अब तक ऐसा कोई फैसला नहीं आया। 
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर आगरा जिले की सभी नौ सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, लेकिन इनमें से चार प्रत्याशियों में बदलाव की अटकलों ने प्रत्याशियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें डाल दी हैं। सोशल मीडिया पर देर रात तक एत्मादपुर, आगरा ग्रामीण, आगरा दक्षिण और खेरागढ़ सीट पर प्रत्याशी के बदलने की सूचनाएं चलती रहीं, लेकिन बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल जाटव ने सफाई दी कि लखनऊ से ऐसा कोई निर्णय नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

 
समाजवादी पार्टी द्वारा चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बसपा में भी प्रत्याशियों में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। शाम को सपा की दूसरी सूची आते ही बसपा प्रत्याशियों के माथे पर इन चर्चाओं ने शिकन ला दी। इनमें आगरा दक्षिण, आगरा ग्रामीण, एत्मादपुर और खेरागढ़ सीट पर कई अटकलों के नाम चले जो भाजपा और अन्य दलों में टिकट के दावेदार थे। 

उनके नाम चलने पर बसपा प्रत्याशी भी सच जानने के लिए परेशान रहे। हालांकि रात 11 बजे बसपा के सेक्टर प्रभारी गोरेलाल जाटव ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई पत्र बसपा मुख्यालय से जारी नहीं हुआ है, इसलिए प्रत्याशियों में बदलाव की बात बेबुनियाद हैं। उनके प्रत्याशी जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे। हमने 6 माह पहले ही प्रभारी बनाकर उन्हें क्षेत्र में उतार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें