फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बसपा पार्षदों ने मेयर से की सदन बुलाने की मांग

विज्ञापन
सदन बुलाने के लिए मेयर को ज्ञापन देते बसपा पार्षद कप्तान सिंह, सुहैल कुरैशी, बंटी माहौर.
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम में विकास कार्यों और शहर की समस्याओं पर चर्चा न होने से नाराज बसपा पार्षदों ने मेयर हेमलता दिवाकर से मिलकर सदन बुलाने की मांग की। बसपा पार्षद दल नेता कप्तान सिंह ने अन्य पार्षदों के साथ मेयर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सदन की तारीख तय न की तो आंदोलन करेंगे। बसपा पार्षदों ने 9 सितंबर को स्थगित किए गए सदन के एक माह बाद भी न बुलाने पर मेयर से नाराजगी जताई।
विज्ञापन



पार्षद दल नेता कप्तान सिंह ने मेयर से कहा कि सफाई, प्रकाश और निर्माण व्यवस्था बाधित पड़ी है। अधिकारी पार्षदों की शिकायतों पर जवाब नहीं दे रहे। टेंडर प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। ऐसे हालात देखते हुए सदन की बैठक तत्काल घोषित की जाए। इस दौरान पार्षद सुहैल कुरैशी, बंटी माहौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें