फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बीएसएनएल ने शुरू की IFTV सर्विस, फ्री में देख पाएंगे 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल

Fri, 14 Mar 2025 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बीएसएनएल ने अपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल बेस्ड आईएफ टीवी सर्विस को आगरा में लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस के जरिए उपभोक्ता बिना किसी अतरिक्त खर्चे के फ्री में 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
बीएसएनएल लाइव टीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भारत संचार निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को होली पर बड़ा तोहफा दिया है। बीएसएनएल ने आगरा में इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित आईएफ टीवी सेवा शुरू की है। इसमें 650 टीवी चैनल और 18 ओटीटी फ्री दिए जाएंगे, जिनमें 300 प्रीमियम चैनल भी हैं।
विज्ञापन


तारघर परिसर में बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक श्याम सिंह ने बताया कि पहली बार बीएसएनएल ने सस्ती केबल टीवी एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म सेवा शुरू की है। आगरा के साथ पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीएसएनएल के फाइबर उपभोक्ता बिना किसी सेट टॉप बॉक्स के 650 टीवी चैनल और 18 ओटीटी फ्री में देख सकेंगेे। इसके लिए बीएसएनएल आईएफटीवी एप स्काइप्रो को डाउनलोड करना होगा।

श्याम सिंह ने बताया कि बीएसएनएल आईएफटीवी का उपयोग शुरू करने के लिए, बीएसएनएल एफटीटीएच ग्राहक बीएसएनएल एफएमएस पोर्टल (https://fms.bsnl.in/iptvreg) पर जाएं तथा अपने एफटीटीएच नंबर और संबंधित मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें। प्ले स्टोर से स्काइप्रो टीवी एप डाउनलोड और इंस्टॉल करके टीवी चैनलों और ओटीटी देख सकेंगे। जिनके पास स्मार्ट टीवी नहीं है वह फायर स्टिक का उपयोग करके इस सुविधा का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें