फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की सेवाएं ठप, रेलवे का लिंक फेल, बैंकिंग सेवा प्रभावित

विज्ञापन
कासगंज में रेलवे टिकट विंडो पर लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। तकनीकी खामी के कारणे भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवा ठप हो गईं। जिससे बीएसएनएल से जुड़ी सभी सेवा प्रभावित हो गईं। रेलवे का लिंक फेल हो जाने से दिनभर यात्री परेशान रहे। वहीं बैंकिंग सेवा प्रभावित हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों में लेनदेन नहीं हो सका।
विज्ञापन

बीएसएनएल से जिले में तमाम सेवाएं जुड़ी हुई हैं। इनमें रेलवे और बैंकें भी शामिल हैं। सोमवार सुबह बीएसएनएल में तकनीकी खामी आ गई। सुबह से ही बीएसएनएल सेवा ठप हो गईं। बीएसएनएल से रेलवे जुड़ा हुआ है। रेलवे द्वारा टिकट बिक्री के लिए अधिकृत किए गए सभी काउंटरों का सर्वर बीएसएनएल की सेवा ठप हो जाने से फेल हो गया। इससे अधिकृत टिकट काउंटरों पर यात्रियों को टिकट नहीं मिला। सिर्फ रेलवे की टिकट विंडो से ही टिकट बिक्री हो सकी।
टिकट विंडो पर टिकट के लिए मारामारी रही। यात्रियों की भीड़ के सामने व्यवस्थाएं चरमरा गईं। इसके अलावा बीएसएनएल से जुड़ी सभी बैंकों का सर्वर फेल रहा। दिनभर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैंकों में लेनदेन नहीं हुआ। करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। शाम तक बीएसएनएल की सेवाएं बहाल नहीं हो सकीं।
विज्ञापन

सीयूजी नंबर भी हो गए बंद
अधिकांश अफसरों पर बीएसएनएल नेटवर्क के सीयूजी नंबर हैं। तकनीकि खामी आ जाने के कारण सोमवार को अफसरों के सीयूजी नंबर फेल रहे। जिससे फरियादी अफसरों से फोन पर संपर्क नहीं कर सके। इसके अलावा बीएसएनएल के उपभोक्ता भी नेटवर्क न आने से दिनभर परेशान रहे।
बीएसएनएल ने बढ़ाई परेशानी
- बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने के कारण अधिकृत टिकट विंडो से टिकट बिक्री नहीं हो सकी। रेलवे के जो मुख्य काउंटर हैं वहां से दिनभर टिकट आसानी से बिक्री की गईं- आरपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें