फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः गंगानगर में बीएसएफ के उपनिरीक्षक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 04 May 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

रविवार सुबह नौ बजे परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली
 
विज्ञापन
रवींद्र सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) की राजस्थान के गंगानगर में  गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


उनके घर लोगों का तांता लग गया। परिजनों के मुताबिक साथी हेड कांस्टेबल ने एसआई को गोली मारी और बाद में खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं। 

टीकतपुरा मोहल्ला निवासी शिव सिंह चौहान के पुत्र रवींद्र सिंह चौहान (52) 1984 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती 125 बटालियन राजस्थान के गंगानगर में थी। रविवार सुबह नौ बजे परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली तो सभी दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र सिंह चौहान की मौत की खबर मिलने के बाद विलाप करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। रवींद्र सिंह के बड़े भाई योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह ड्यूटी पर जाने को लेकर रवींद्र का साथी हेडकांस्टेबल शिवचंद्र राम से विवाद हो गया।

बताया कि शिवचंद्र ने पहले रवींद्र को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रवींद्र की पत्नी बेबी, पुत्र अनमोल व पुत्रियों शोभा और नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें