फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की गोलीबारी में एटा के वीर सपूत रजनीश शहीद, बीएसएफ में थे सब इंस्पेक्टर

Thu, 14 Jun 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
सरहद पर शहीद हुए सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव सदियांपुर का लाल रजनीश कुमार उर्फ टीटू देश रक्षा में शहीद हो गया। बेटे के शहीद हो जाने की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सदियांपुर निवासी रजनीश उर्फ टीटू (28) पुत्र राजवीर सिंह बीएसएफ में एसआई के पद पर तैनात थे। जिनकी वर्तमान में छमपाल पोस्ट रामगढ़ जम्मू में पोस्टिंग थी। 

 

बताया गया कि देर रात वो अपने अधिकारी और साथियों के साथ जम्मू कश्मीर के चमलिया की दरगाह पर तैनात थे। उसी समय आतंकवादियों ने फायरिंग शुरु कर दी। इसमें रजनीश उर्फ टीटू शहीद हो गए। 

विज्ञापन

2012 में बीएसएफ में हुए थे भर्ती

इसकी जानकारी जब सेना के अधिकारी ने फोन कर उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और जवान को याद करते हुए रोने बिलखने लगे। 

परिजनों ने बताया कि शहीद जवान रजनीश 19 दिसंबर 2012 को बीएसएफ में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे। दो भाइयों में रजनीश कुमार बड़े थे। जबकि छोटा भाई वरुण 12वीं क्लास में पढ़ रहा है। 
 
फर्रुखाबाद के कंपिल की रहने वाली अल्का यादव के साथ रजनीश शादी हुई थी। उनके ढाई साल का सक्षम बेटा है। सरहद पर शहीद हुए रजनीश अप्रैल माह में छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें