फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान का बीमारी के चलते हुए निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव चौकोना निवासी एक बीएसएफ जवान की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रविवार को छत्तीसगढ़ से आए कंपनी कमांडर व टीम ने गॉर्ड ऑफ आनर के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान एसडीएम व थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चौकोना निवासी 39 वर्षीय राजकुमार सिंह बीएसएफ की 210वीं कोबरा कंपनी छत्तीसगढ़ में तैनात थे। 19 मई से वह पीलिया से ग्रसित हो गए थे। रायपुर, कानपुर और दिल्ली में इलाज चला पर उनकी जान नहीं बच सकी। रविवार को राजकुमार का शव गांव पहुंचा। यूनिट से आए कंपनी कमांडर विश्वजीत घोष, प्लाटून कमांडर जगदीश सिंह व टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान एसडीएम रामनारायण, तहसीलदार विशाल सिंह व प्रभारी थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें