फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: आप नेताओं ने दिखाई सरकारी स्कूल की हकीकत, वायरल वीडियो पर BSA ने दिया ये जवाब; जिसे सुन रह जाएंगे हैरान

Fri, 21 Aug 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में परिषदीय स्कूलों की बदहाली को लेकर आम आदमी पार्टी नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो पर बीएसए ने जांच के बाद स्पष्टीकरण दिया है। बीएसए के अनुसार एक स्कूल का वीडियो शाम करीब सात बजे बंद विद्यालय के बाहर से बनाया गया था, जबकि दूसरे स्कूल का भवन निर्माणाधीन होने के कारण बच्चों की पढ़ाई अस्थायी भवन में हो रही है।
विज्ञापन
लादूखेड़ा प्राथमिक विद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के परिषदीय विद्यालयों की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल दो मामलों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने स्पष्टीकरण जारी किया है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने लादूखेड़ा प्राथमिक विद्यालय के निर्माण को लेकर मामला उठाया था। वहीं, आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष हिरदेश चौधरी ने नाला कंसखार व कटरा नील स्थित स्कूल का वीडियो बनाकर विद्यालय की स्थिति पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन




 

बीएसए ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दोनों मामलों का खंडन करते हुए वास्तविक स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि एक विद्यालय का निरीक्षण रात करीब सात बजे किया गया था। उस समय विद्यालय बंद था और बाहर से फोटो खींचे जाने की बात सामने आई थी। विभागीय जांच में वायरल दावे को सही नहीं पाया गया। दूसरे मामले में विद्यालय के लिए नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

बीएसए ने बताया कि भवन निर्माण के दौरान विद्यालय को अस्थायी रूप से बगल के किराये के मकान में संचालित किया जा रहा है। विभाग ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति और निर्माणाधीन भवन की तस्वीरें भी साझा की हैं।

 
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि ये निराधार बात है हम लोग शाम 7 बजे गए थे। स्कूल की जो बदहाली थी वहीं दिखाया गया। ऑपरेशन कायाकल्प की बात कही जाती लेकिन जमीनी स्तर पर लादूखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में कोई काम नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें