यूपी के मथुरा जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां जैंत के रहने वाले फौजी लोकेश प्रताप की हत्या नृशंसता से हत्या का मामला सामने आया है। फौजी की हत्या से सनसनी फैल गई है। गांव में शोक का माहौल है। लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं।
वहीं पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वाला का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। ट्रैक पर मिली रस्सी और मृत शख्स के पैर में बंधी एक होने की बात कही जा रही है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले फौजी को बांधा गया। उसके बाद हत्या की गई।
दूसरी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जैंत पुलिस के साथ ही दो अन्य टीमें जगह-जगह दबिश दें रहीं हैं। शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। फिंगर प्रिंट भी लिए। थाने की पुलिस टीम ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
इसी के साथ फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर रस्सी, खून से लथपथ पत्थर के टुकडे़ आदि भी मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, मृत फौजी के पैर में बंधी रस्सी व ट्रैक पर मिली रस्सी एक ही है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले फौजी को रस्सी से बांधा गया और उसके बाद हत्या की गई।