खंदौली के पठान मोहल्ला में शनिवार शाम को रहनुमा की हत्या का मुख्य आरोपी दिलीप रविवार सुबह न्यू आगरा थाने खुद ही पहुंच गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पांच दिन से उसकी हत्या का प्लान बना रहा था। उसे बस एक मौके की तलाश थी।
विज्ञापन
2 of 6
रहनुमा का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
जब रहनुमा पानी भरने के लिए घर से बाहर आई तो वह भी पहुंच गया। उस पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक 15 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम को रहनुमा की हत्या के बाद आरोपी दिलीप भाग गया था। वह कुल्हाड़ी एक प्लाट में फेंक गया था। पुलिस को कुल्हाड़ी मिल गई थी। सुबह न्यू आगरा थाने में पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि छह साल पहले रहनुमा को उसके घर की छत पर देखा था। तभी से उससे एकतरफा प्यार करता था। मगर, उसके घरवालों ने उस पर कई मुकदमे दर्ज करा दिए थे। इस कारण जेल भी जाना पड़ा। जेल से छूटने के बाद भी उससे मिलने के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस पर उसकी हत्या की योजना बनाने लगा।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस से बात करता रहनुमा का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
दिलीप ने बताया कि पांच दिन पहले रहनुमा की हत्या के लिए तैयारी की। चार दिन पहले कस्बे की एक दुकान से कुल्हाड़ी 350 रुपये में खरीदकर लाया। दुकानदार से कहा कि उसे पेड़ काटने के लिए कुल्हाड़ी चाहिए। वह एक ही बार में रहनुमा को मारना चाहता था। इसके लिए कुल्हाड़ी पर धार करता रहा।
4 of 6
रहनुमा का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
रहनुमा घर से अकेले बाहर नहीं आती थी। परिवार के अन्य लोग भी साथ रहते थे। इस कारण मौके की तलाश में था। शनिवार को वह पानी भरने आई तो छोटी बहन और ताऊ ही साथ थे। इस पर दिलीप कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। रहनुमा पर प्रहार करने से पहले उसकी बहन और ताऊ पर किए। रहनुमा पर एक के बाद एक 15 वार किए। रहनुमा की सांसें थमने के बाद ही वह मौके से भागा।
विज्ञापन
5 of 6
पोस्टमार्टम गृह पर रहनुमा का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी दिलीप ने बताया कि वह गांव से जाने के बाद रात भर सड़क पर घूमता रहा। यमुना में कूदकर जान देने के बारे में भी सोचने लगा। बाद में परिवार को पुलिस के परेशान करने की आशंका पर रामबाग आ गया। वहां पैदल घूमता रहा।
एसपीआरए रवि कुमार ने बताया कि युवती की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की गई है। उसने बताया कि चार दिन पहले कुल्हाड़ी खरीदकर लाया था। मुकदमे में नामजद अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में जांच की जा रही है।