फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रुपये देने के बहाने ले गए घर, फिर गोली मारकर उतारा था युवक को माैत के घाट; सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा

Thu, 26 Mar 2026 09:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रुपये देने के बहाने सगे भाई युवक को घर ले गए। गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। कोर्ट ने दोनों आरोपी भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधार के रुपये मांगने पर युवक की हत्या के छह साल पुराने मामले में एडीजे-12 महेंद्र कुमार ने दो सगे भाइयों को उम्र कैद और 1.50 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। घर से रुपये देने के बहाने बुलाकर 10 अक्तूबर 2019 को दोनों भाइयों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बिचपुरी निवासी लक्ष्मण शर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के रहने वाले दो भाइयों दीपू और केके उर्फ कृष्ण कुमार ने रुपये उधार लिए थे। मांगने पर दोनों ने कई बार झगड़ा भी किया था। 10 अक्तूबर 2019 को छोटे भाई दीपक शर्मा ने आरोपी भाइयों से तगादा किया। 

आरोपी उसे रुपये देने के बहाने से अपने घर ले गए। वहां गाली-गलौज किया। विरोध पर गोली मारकर भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के छह दिन बाद आरोपी भाइयों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 32 बोर की रिवॉल्वर और तीन कारतूस बरामद किए। विवेचक ने विवेचना कर 30 अक्तूबर 2019 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। सभी पक्षों को सुनने के बाद अब कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें