फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिव्यांग युवती के साथ भाई के दोस्त ने किया दुष्कर्म

Tue, 11 Jun 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात आरोपी ने अपने दोस्त की दिव्यांग बहन के साथ दुष्कर्म किया। घरवालों के जागने पर आरोपी भाग निकला। शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक युवक घरों में रंगाई पुताई करने का काम करता है। उसके साथ गांव राज नगर निवासी राहुल भी साथ में काम करता है। सोमवार को आरोपी युवक के साथ उसके घर पर आया और फिर दोनों ने जमकर शराब पी। शराब के नशे में धुत होने के बाद आरोपी राहुल दोस्त के घर पर ही सो गया। देर रात आरोपी ने दोस्त व अन्य परिजन को सोता हुआ देखा और दोस्त की दिव्यांग बहन को पकड़ लिया। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
पीड़िता के विरोध करने और आहट होने पर परिजन जाग गए। जगार होती देख आरोपी वहां से भाग निकला। पुत्री को लेकर पिता ने थाने आकर तहरीर दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें