फतेहाबाद फोटो।मारपीट में घायल सगे भाई
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव जवाहरपुर में सोने का कॉलर लौटाने के विवाद में सगे भाइयों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दो भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए भेजा।
जवाहरपुर निवासी करन सिंह पुत्र आसाराम ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसके दूसरे नंबर के भाई ने उसका सोने का कॉलर लिया था। बुधवार शाम जब उसने कॉलर वापस मांगा, तो भाई और भतीजा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई वीरेंद्र पर भी हमला कर दिया गया। मारपीट में करन सिंह और वीरेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतेहाबाद फोटो।मारपीट में घायल सगे भाई
फतेहाबाद फोटो।मारपीट में घायल सगे भाई
फतेहाबाद फोटो।मारपीट में घायल सगे भाई