अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र में गांव तारापुर के पास शनिवार की शाम बाइक सवार रिश्ते में दो भाइयों को टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टेंपो भी पलट गया। हादसे में बाइक सवार एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव देवीदासपुर निवासी 27 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र शिवरतन शनिवार को बहन के घर कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव मुड़ौसी आया था। शाम करीब चार बजे वह बुआ के बेटे 17 वर्षीय शिवम पुत्र घासीराम निवासी गांव जहांगीरपुर थाना जहानगंज, जनपद फर्रुखाबाद के साथ बाइक से गांव वापस आ रहा था।
बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव तारापुर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में शिवम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र होता देखा टेंपो सवार लोग भाग गए। पुलिस ने घायल प्रदीप को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।