फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर भाई-बहन से नकदी और जेवर लूटे

विज्ञापन
किशनी में शनिवार को लूट का शिकार हुए भाई और बहन। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। गांव सभापुर के पास शनिवार दोपहर काली पल्सर पर सवार तीन लुटेरों ने भाई-बहन से तमंचे के बल पर नकदी और जेवर लूट लिए। गांव चितायन निवासी युवक बहन को छिबरामऊ ससुराल छोड़ने जा रहा था। थाना क्षेत्र के गांव चितायन निवासी सुनील कुमार की बहन रूबी रक्षाबंधन पर घर आई हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को वह बहन को बाइक पर बैठाकर ससुराल छिबरामऊ छोड़ने के लिए जा रहा था। बाइक पर बहन के साथ ही एक वर्षीय भांजा भी था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक जब गांव सभापुर के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही काली पल्सर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार जब तक वह कुछ समय पाते दो लुटेरों ने तमंचा निकालकर युवक की कनपटी पर लगा दिए। सुनील की जेब में रखी 50 हजार की नकदी, सोने की चेन व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर रूबी को थप्पड़ मारने के साथ ही मंगलसूत्र, पैंडल, कुंडल, तीन अंगुठियां लूट लीं।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे रामनगर की ओर भाग निकले। लुटेरों के भागने के बाद सुनील ने एक खोखा संचालक से मोबाइल लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि एक बदमाश को वह पहचान गया है। सीओ प्रयांक जैन ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

एक आरोपी को बाइक सहित हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।-पीआर शर्मा, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें