फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़िया को गोली मारने वाले आरोपी का भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में किशनी पुलिस की हिरासत में कांवडिय़ा को गोली मारने का आरोपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आठ मार्च की रात वाहन ओवरटेक करने के दौरान हुए झगड़े में एक कांवड़िए को गोली मारने वाले आरोपी के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी और उसके तीन साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। मंगलवार को प्रेसवार्ता कर एएसपी ने घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

जनपद इटावा के सैफई क्षेत्र के गांव गींजा निवासी अनुज कुमार शाक्य आठ मार्च को कुछ साथियों के साथ फर्रुखाबाद के श्रृंगीरामपुर कांवड़ भरने गया था। थाना क्षेत्र में तरिहा रामनगर के पास कांवड़ियों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर सवारों से ओवरटेक करने पर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान ट्रैक्टर सवार किसी व्यक्ति ने गोली चला दी। यह अनुज को लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार मध्य प्रदेश के भिंड क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर रहीं थीं। इस बीच मंगलवार की सुबह उदी चौराहा के पास एक एक ट्रैक्टर सवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने आठ मार्च की रात हुई वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। बताया कि उसका नाम कुलदीप उर्फ बाबा भदौरिया निवासी बी-ब्लॉक शास्त्री नगर भिंड मध्य प्रदेश है। बताया कि छोटे भाई सूरज उर्फ छोटू ने अनुज को गोली मारी है।
विज्ञापन

घटना में उनका साथ रवि चौहान उर्फ कटप्पा और ट्रैक्टर चालक दीपू यादव भी शामिल थे। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि मुख्य आरोपी व साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
आरोपियों को शेखी बघारना पड़ गया मंहगा
वारदात के बाद ट्रैक्टर सवार आरोपी भाग गए थे। पुलिस के पास न तो कोई चेहरा था न ही आरोपियों के बारे में कोई खास जानकारी थी। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ट्रैक्टर सवार लोग कह रहे थे कि वह भी पारवा के ठाकुर हैं। बस इसी साक्ष्य के जरिए तीन टीमों ने भिंड में डेरा जमा दिया। मंगलवार को एक आरोपी गिरफ्तार के साथ ही घटनाक्रम का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें