फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः तीन बीघा जमीन के लिए छोटे भाई की पीट-पीटकर निर्मम हत्या से सनसनी

Sun, 24 May 2020 01:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में तीन बीघा जमीन के लिए दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव हविलिया में बड़े भाई ने अपने बेटों की मदद से पीट पीटकर छोटे भाई की हत्या कर दी। वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्यारोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव हविलिया निवासी 30 वर्षीय जगवीर सिंह यादव पुत्र दीनदयाल यादव का अपने बड़े भाई कलक्टर सिंह यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जगवीर अपने हिस्से की सवा तीन बीघा जमीन बेचना चाहता था।

वहीं कलक्टर सिंह विरोध कर रहा था। रविवार दोपहर इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कलक्टर सिंह ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर जगवीर को पीटना शुरू कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी अजय कुमार, एएसपी ओमप्रकाश सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि जगवीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहता था। इसी को लेकर भाई कलक्टर सिंह से उसका विवाद था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें