ये है मामला
गांव पीपल खेडिया निवासी सीमा ने अपने देवर इसरार अहमद, इकरार, अवरार, अफरार और हसन अली के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि 23 अप्रैल 2023 को पति इरशाद अली की मौत हो चुकी है। इसके बाद से इकरार और इसरार छोटे देवर अवरार के साथ जबरन उसका निकाह कराना चाहते हैं। जबकि वो किसी भी हालत में फिर से निकाह नहीं करना चाहती और अपने चार बच्चों के साथ खुश है।
ये भी पढ़ें - UP: इलाज तो बहाना था..., डॉक्टर ने बिछाया जाल और संग ले गया किशोरी; घरवालों को सता रहा ये डर
निकाह न करने पर घर छोड़ने की धमकी
इतना ही नहीं बेटे वारिश अली और उसकी पिटाई की। अब धमकियां दे रहे हैं कि अगर अवरार से निकाह नहीं किया तो घर खाली करके जाना होगा। बच्चों सहित हत्या करने की भी धमकी दी जा रही हैं। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर एसएसपी के आदेश पर प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच कराई जा रही है।