आगरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को जान से मारने की नीयत से फंदे से लटकाने के मामले में ट्रांस यमुना पुलिस ने पीपरिया एत्मादपुर निवासी आरोपी पति अजीत उर्फ विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं लोहे की रॉड से युवक को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी कालिंदी बिहार निवासी सतेंद्र उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया।