फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल नहीं यातनागृह: देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने पीटा...फिर की ऐसी हरकत; जानकर खौल उठेगा खून

Fri, 23 Aug 2024 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की सारी हदों को पार कर दिया। विवाहिता के साथ देवर ने दुष्कर्म किया, तो वहीं पति ने उसकी पहले पिटाई की और फिर भी दिल ने भरा तो जान से मारने की नीयत से फंदे पर लटका दिया। 
 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को जान से मारने की नीयत से फंदे से लटकाने के मामले में ट्रांस यमुना पुलिस ने पीपरिया एत्मादपुर निवासी आरोपी पति अजीत उर्फ विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं लोहे की रॉड से युवक को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी कालिंदी बिहार निवासी सतेंद्र उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 

ट्रांस यमुना थाना प्रभारी ने बताया कि 20 अगस्त को पीड़िता थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि उसकी शादी अजीत उर्फ विष्णु से हुई थी। शादी के बाद ही पति अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करते थे। देवर अश्लील हरकतें करता। 14 अगस्त को देवर ने दुष्कर्म किया।

 
विज्ञापन

इसके बाद पति, देवर अन्य लोगों ने फंदे पर लटकाकर जान से मारने की कोशिश की। दूसरे मामले में आरोपी लोहे की रॉड लेकर पीड़ित के घर आ गया। गाली गलौज कर परिवार के लोगों पर हमला कर गंभीर रूप ये घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें