गंजडुंडवारा। पटियाली मार्ग पर कांशीराम काॅलोनी के निकट बाइक सवार जीजा व साले को वाहन ने टक्कर मार दी। दुघर्टना में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क हादसे में मौत सुखवीर (25) पुत्र लाखन सिंह निवासी गढ़िया करमपुर की हुई। वह अपनी ससुराल ग्राम सादनगर जनपद फर्रुखाबाद से वापस अपने गांव आ रहा था। उसके साथ उसका सााला बंटी भी था। उन्हें दिल्ली जाना था। जिसके चलते वह शुक्रवार की सुबह ही वापस हो रहे थे। जब बाइक कांशीराम काॅलोनी के निकट पहुंची तो वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों ही बाइक से गिर गए। सुबह सड़क पर टहल रहे लोगों ने उन्हें देखा तो जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जीजा सुखवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि बंटी को अस्पताल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।