फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागन तै फागुन आयौ, हौरी खेलूंगी श्याम संग...

विज्ञापन
मथुरा। गांव बठैनकलां में लाठी लेकर खड़ी हुरियारिन। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। फागुन में जेठ कहै भाभी... वाली कहावत बृहस्पतिवार को बठैन में देखने को मिली। बलराम ने झाड़ियों की ओट लेकर खेली राधा से होली। प्रेम रस रंग भरे हुरंगे की धमक नगाड़ों की गूंज के साथ बठैन में सुनाई दी। बठैन पहुंचे जाव के हुरियारों के ऊपर हुरियारिनों ने जमकर लाठियां चलाकर बुधवार का बदला लिया।
विज्ञापन

दोपहर को करीब तीन बजे जाव के हुरियारे बलराम की प्रतीक झंडी को लेकर गांव के दाऊजी मंदिर पर एकत्रित हुए। मंदिर में भागन तै फागुन आयौ, हौरी खेलूंगी श्याम संग...आदि रसिया स्वर गूंजते रहे। समाज गायन के बाद जाव के हुरियारें ढोल-नगाड़े लेकर नाचते-कूदते चल रहे थे, जो हाथों में ढप ढोल बजाते हुए गायन कर रहे थे। शोभायात्रा शाम को करीब साढ़े छह बजे गांव के बाहर मैदान पर पहुंची। जहां घूंघट ओढ़े और हाथों में लाठियां लिए स्थान-स्थान पर खड़ी थीं और बरसाने की लट्ठमार होली की भांति लाठियों से हुरियारों पर लकड़ी के विशेष प्रकार से बने हलों पर वार कर रही थीं। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले हुरंगे में बलदाऊ की जय, राधारानी के जयघोष गूंजते रहे।
बठैन में हुरंगे के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में सिरदारी के हाथों में लगे हुक्के सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। थोड़ी दूर चलने पर बुजुर्गों का दल रुक जाता और हुक्का गुड़गुड़ाने लग जाता। बुजुर्गों के रुकते ही ग्राम की बुजुर्ग महिलाएं माला पहनाकर स्वागत करती और प्रसाद दे रही थीं। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण चौधरी, मनोज फौजदार, राजवीर सिंह, नरदेव चौधरी आदि ने बठैन पहुंचकर दाऊजी मंदिर में आयोजित समाज गायन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें