फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर बना हैवान: भाभी को बीच सड़क पर पीटा, फिर चाकू से काट लिया हाथ का अंगूठा; वजह हैरान कर देने वाली

Tue, 15 Aug 2023 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

तीन भाइयों में जमीन को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि पुलिस भी हैरान है। छोटे भाई ने भाभी को पहले सड़क पर डालकर पीटा और फिर चाकू से उसके हाथ का अंगूठा काट लिया। 
 
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में देवर ने भाभी के साथ मारपीट की। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने चाकू से भाभी के हाथ का अंगूठा काट लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पत्नी को बचाने के लिए आए भाई के साथ भी मारपीट कर दी गई। पीड़ित ने आरोपी भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ये है मामला 

गांव सुल्तानपुर निवासी राजेश कुमार ने बड़े भाई राकेश कुमार और छोटे भाई सुदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद और रंजिश चली आ रही है। इसके चलते 12 अगस्त की रात करीब नौ बजे दोनों लाठी व धारदार हथियार लेकर दरवाजे पर आए और गालियां देने लगे। 

ये भी पढ़ें - एक मां का दर्द: स्वतंत्रता दिवस पर मांग रही बेटी की आजादी, एक साल से बालगृह में है लाड़ली; जानें पूरा मामला

पत्नी की पिटाई कर काटा अंगूठा

राजेश कुमार ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने सुमन देवी को घर के सामने सड़क पर खींच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वो चीखती रही, लेकिन आरोपियों को उस पर तरस नहीं आया। इस दौरान छोटे भाई ने पत्नी के हाथ का अंगूठा चाकू से प्रहार कर काट दिया। वहीं बड़े भाई राकेश ने राइफल से जान से मारने की धमकी दी। 
 
ये भी पढ़ें - Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हो रहा बीट पुलिसिंग का पायलट प्रोजेक्ट, लगेगा अपराध पर अंकुश
विज्ञापन

पुलिस कर  रही मामले की जांच 

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि दोनों में पारिवारिक झगड़ा है। अंगूठा काटने की बात तहरीर में की गई है। तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - गजब के चोर: सोने-चांदी के जेवर संग घर से चुराई ऐसी चीजें, चकराया मकान मालिक का दिमाग; छोड़ गए सबूत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें