फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। गांव छबीलेपुर में मंगलवार की रात छत पर सो रही भाभी की हत्या करने वाले आरोपी देवर को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि तीन दिन पूर्व हुए झगड़े से नाराज था। इसी वजह से उसने भाभी की हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

गांव छबीलेपुर निवासी शिवराज की 39 वर्षीय पत्नी गीता उर्फ पुष्पा मंगलवार की रात बच्चों के साथ छत पर सो रही थी तभी देवर वीरराज ने कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। शव को ठिकाने लगाने से पहले मृतका की पुत्री जाग गई थी। जिससे आरोपी वहां से भाग गया। मृतका के पति शिवराज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार की देरशाम पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि तीन दिन पूर्व भाभी की शिकायत पर पुलिस उसे पकड़ कर ले गई थी। इस बात से वह बेहद गुस्से में था, वह बदला लेना चाहता था। इस वजह से भाभी की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें