फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई पर जानलेवा हमला

Fri, 22 Aug 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर अराजकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। एक छात्रा को स्कूल आते-जाते समय पत्थर मंडी के पास रहने वाले कुछ युवक परेशान करते थे। छात्रा के भाई का आरोप है कि कई बार आरोपी कार्तिक यादव, प्रियांशु सक्सेना, हर्षित और राम शर्मा को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और बहन का पीछा करना जारी रखा। बृहस्पतिवार की शाम अपने दो दोस्तों के साथ बाजार जा रहा था, तभी पत्थर मंडी के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। चाकू से भी वार किए, जिससे वह और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर उनकी मां को भी परेशान करते हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के अनुसार युवक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें