फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्थर से कुचला सिर, मौत के बाद भी न रुके भाई-भतीजे, पहलवान की इसलिए की बेहरमी से हत्या; पुलिस का खुलासा

Fri, 20 Nov 2026 09:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में जिम ट्रेनर शाहिद उर्फ गुड्डू पहलवान की बेरहमी से हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी भाई और भतीजों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक और खून से सनी ईंट भी बरामद की है। 
विज्ञापन
पहलवान की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा के सुरेश नगर में हुए जिम ट्रेनर शाहिद उर्फ गुड्डू पहलवान की हत्या के आरोपी सगे भाई अफसर उर्फ लाला, भतीजे मेहताब और अल्ताफ उर्फ आफताब को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक ने परिवार की जमीन को 60 लाख में बेचा था। उनका हिस्सा अपने पास रख लिया। बाद में 120 गज के प्लाट पर भी कब्जा कर लियाा। इस विवाद में ही आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन


">http://

जिम ट्रेनर शाहिद उर्फ गुड्डू पहलवान की हत्या 17 नवंबर को घर के पास ही की गई थी। सिर को पत्थर से कुचल दिया गया था। घटना का वीडियो भी सामने आया था। मामले में मृतक के दोस्त दिलशाद ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें मृतक के ही सगे भाई और भतीजों को नामजद किया। आरोपी घर से भाग गए थे। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी थी। बृहस्पतिवार को तीनों को पकड़ लिया गया। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि शाहिद ने 60 लाख रुपये में जमीन बेची थी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें उनका भी हिस्सा था। मगर शाहिद ने हिस्सा देने से इंकार कर दिया था। इस पर विवाद चल रहा था। उनके मकान के पीछे के प्लाट पर भी शाहिद से विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने उसकी हत्या का प्लान बनाया। घटना वाले दिन जब शाहिद स्कूटी से जा रहा था, तभी उसका बाइक से पीछा किया। सुरेश नगर तिराहे पर रोक लिया। सिर पर कई प्रहार कर दिए। तब तक मारते रहे जब तक वो मर नहीं गया। ईंट को छोड़कर आरोपी भाग गए। पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई। घटना में प्रयुक्त बाइक और खून से सनी ईंट बरामद की गई।

 

घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल ले जाने पर लोगों ने आरोपियों को घेरा
पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई थी। इसकी जानकारी पर क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने लगे। यह देखकर पुलिस वापस आ गई। शाहिद पक्ष के लोगों में आरोपियों के खिलाफ काफी आक्रोश है। हालांकि बड़ी घटना से पहले पुलिस उन्हें थाने ले आई।

 

पुलिस ने गिरफ्तार किए हत्यारोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ देर बाद ही माैत हुई, पुलिस ने दोस्त से ली थी तहरीर
शाहिद कुरैशी को बेटा जैद थाना न्यू आगरा लेकर आया था। उसने पिता को लेकर आने में एक राहगीर की मदद ली थी। बाद में शाहिद के दोस्त दिलशाद भी थाने आ गए। शाहिद की हालत गंभीर देखकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा था। बेटा पिता को दिल्ली गेट स्थित अस्पताल लेकर आया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, पुलिस ने दोस्त की तहरीर पर आपराधिक मानव वध के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी।

 
विज्ञापन

कत्ल का लाइव दृश्य - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस ने पहले प्राथमिकी जल्दबाजी में दर्ज की थी। शाहिद की माैत के बाद हत्या की धारा में तरमीम कर दिया। दिलशाद दोस्त हैं। वो घटना के बाद से घबरा रहे हैं। दो भाइयो के विवाद में वो वादी बने हैं। मृतक के बेटे जैद का कहना है कि घटना में और भी लोग शामिल थे। सभी को आरोपी बनाया जाए। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि परिजन की तहरीर के आधार पर जांच कर केस में अन्य नाम बढ़ाए जाएंगे।







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें