फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंगलवार को मंडी बंद करेंगे आढ़ती

Sat, 07 Sep 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। शनिवार को लहसुन मंडी में चाइना का लहसुन आने से नाराज आढ़तियों ने कामकाज ठप कर दिया। मंगलवार को मंडी बंद रखने का आव्हान किया। पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता के आवास पर बैठक करके प्रदर्शन किया। आढ़तियों का कहना है कि चाइना लहसुन खाने में भी हानिकारक है। अवैध तरीके से मंडियों में लाया जाता है। कम दामों पर बेचा जाता है किसानों तथा व्यापारियों को नुकसान होता है। चाइना लहसुन सरकार द्वारा रोका जाना चाहिए। लहसुन व्यापारी अनिल गुप्ता ने बताया कि चाइना लहसुन बड़ी-बड़ी मंडियों कानपुर, बनारस में बिक रहा है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। पप्पू यादव, सुरजीत कुमार यादव, शिवकुमार शास्त्री, दीनदयाल, अवनीश यादव, सोनी पंडित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें