फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सस्ते प्लॉट के झांसे में न आएं...इस तरह गवां देंगे मेहनत की गाढ़ी कमाई; प्रोपर्टी खरीदते समय बरतें सावधानी

Tue, 13 Feb 2024 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सस्ते प्लॉट का झांसा देकर अवैध कॉलोनियों में खरीदारों को दलाल फंसा रहे हैं। इसलिए कोई भी प्रोपर्टी खरीदने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें।
 
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियां कटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सस्ते प्लॉट के झांसे में आकर दलालों के चंगुल में फंसकर लोग मेहनत की गाढ़ी कमाई गवां रहे हैं। बिना मानचित्र स्वीकृति कॉलोनियों में प्लॉट खरीदे। कॉलोनियां ध्वस्त हो गईं। अब प्लॉट खरीदार एडीए दफ्तर में चक्कर काट रहे हैं। अवैध कॉलोनी में रकम फंसाने की वजह से एडीए ने भी सहयोग से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले छह माह में जिले में 80 से अधिक अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गईं। जिनका रकबा करीब 150 हेक्टेयर था। जिनमें 150 से अधिक खरीदार फंस गए हैं। सस्ते प्लॉट के झांसे में आकर दलाल के चक्कर में फंस गए। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि कोई भी भूमि में निवेश या प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी का सत्यापन जरूर कर लें। लुभावने वादों पर न जाए। वास्तविक तथ्यों की जांच पड़ताल के बाद निवेश करें। उन्होंने बताया कि जिन कॉलोनियों को ध्वस्त किया है। उनमें प्लॉट खरीदने वाले स्वयं जिम्मेदार हैं। वह बिल्डर पर दावा कर सकते हैं। बिल्डर और दलाल के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं।

100 से अधिक कॉलोनियों में नहीं सीवर लाइन
नगला कली, रजरई, शमसाबाद रोड, फतेहपुर सीकरी रोड, ग्वालियर रोड, रोहता व बिचपुरी क्षेत्र में 100 से अधिक अवैध कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। जिनमें कुछ एडीए एप्रूव्ड हैं। एडीए की लापरवाही से एक तरफ एप्रूव्ड कॉलोनियों में बिल्डर ने सीवर, सड़क, नाली कार्य नहीं कराए। दूसरी तरफ अवैध कॉलोनियों में सीवर, सड़क, नाली, पार्क जैसी सुविधाओं के लिए हजारों लोग तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें