फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: देश की 75 अग्रणी महिलाओं में डॉ. जयदीप और डॉ. नीहारिका, ब्रिटिश उच्चायुक्त ने किया सम्मानित

Sat, 24 Sep 2022 09:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आजादी के अमृत महोत्सव में भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय ने चिकित्सक मां-बेटी को देश की 75 अग्रणी महिलाओं में स्थान देते हुए पुस्तक ‘शी इज वूमेन इन स्टीम’ के दूसरे संस्करण में शामिल किया है।
विज्ञापन
डॉ. जयदीप मल्होत्रा और उनकी बेटी डॉ. नीहारिका मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया ने नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायुक्त आवास पर आगरा के रेनबो आईवीएफ और उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की निदेशक (पूर्व अध्यक्ष, फॉग्सी) डॉ. जयदीप मल्होत्रा और उनकी बेटी डॉ. नीहारिका मल्होत्रा को सम्मानित किया है।

विज्ञापन

  
आजादी के अमृत महोत्सव में भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय ने चिकित्सक मां-बेटी को देश की 75 अग्रणी महिलाओं में स्थान देते हुए पुस्तक ‘शी इज वूमेन इन स्टीम’ के दूसरे संस्करण में शामिल किया है। 

पुस्तक में देश की 75 अग्रगी महिलाओं को जगह

ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस और भारत के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने उन्हें सम्मानित करने वाली पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में देशभर की चुनिंदा 75 अग्रणी महिलाओं को स्थान दिया गया है। 

विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं जयदीप और निहारिका 

इन महिलाओं की वास्तविक जिंदगी की कहानियां, आशा, साहस और दृढ़ संकल्प पर आधारित यह पुस्तक हैं। इसमें 75 महिलाओं के साक्षात्कार हैं, जिसमें डॉ. जयदीप मल्होत्रा और डॉ. नीहारिका मल्होत्रा का नाम भी शामिल है। दोनों को महिला सशक्तिकरण की मिसाल मानते हुए निसंतानता के उपचार और समाज में योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया है। 

डॉ. जयदीप, मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य पर काम करने वाले डबल्यूएचओ के 125 देशों के समूह फीगो और भारत के एकाउंटेबिलिटी ग्रुप की प्रतिनिधि भी हैं। डॉ. नीहारिका अपनी संस्था सेव द गर्ल चाइल्ड के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण पर भी कार्य कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें