अमर उजाला के अभिनव अभियान (प्रस्तुतकर्ता सेंटर फोर एंबिशन) के कार्यक्रमों का शुक्रवार से आगाज हो रहा है। पहले दिन सूर सदन प्रेक्षाग्रह में रात सात बजे से तराने आजादी के कार्यक्रम होगा। इसमें ब्रजवासी ब्रदर्स अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे।
ब्रजवासी ब्रदर्स में हेमंत ब्रजवासी सारेगामापा लिटिल चैंप्स 2009 के विजेता हैं। राइजिंग स्टार 2018 में भी विजयी रहे। इनके नाम और भी अवार्ड हैं। ब्रजवासी ब्रदर्स का गीत-संगीत की दुनिया में बड़ा नाम बन चुका है।
उनके भाई अजय ब्रजवासी और होशियार ब्रजवासी की आवाज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। ब्रजवासी भाइयों के देशभक्ति गीत खास तौर से पसंद किए जाते हैं।