फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ब्रजभूषण सिंह ने किया क्षत्रियों से एकजुट रहने का आह्वान

Fri, 03 Oct 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 34- मुख्य अतिथि का स्वागत करते पदाधिकारी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेजसिंह जयंती पर शहर के क्रिश्चियन मैदान में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने क्षत्रिय समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराजा तेज सिंह जूदेव ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लिया था। उनकी वीरता को भुलाया नहीं जा सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जसराम सिंह भदौरिया ने की। इस अवसर पर रामबाबू कुशवाह, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप चौहान राज, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना गोविंद भदौरिया, पूर्व विधायक सदर अशोक सिंह चौहान, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर,प्रदीप चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें